बजाग: सांदीपनि विद्यालय मोहतरा में जनपद अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं के साथ किया पौधारोपण , पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
Bajag, Dindori | Jul 8, 2026 डिंडौरी जिले के सांदीपनि विद्यालय मोहतरा में जनपद पंचायत करंजिया के अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे जनपद सदस्य दिलीप चौबे, भाजपा पदाधिकारी सहित विद्यालय के छात्र छात्राओं के साथ मिलकर फलदार और छायादार पौधों को रोपण किया । बुधवार दोपहर 3:00 जनपद पंचायत अध्यक्ष के साथ छात्र छात्राओं ने पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और पौधों को बचाने का संकल्प लिया ।