बेलछी: कबीरचक गांव में 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थिती में हुई मौत
Belchhi, Patna | Jun 27, 2026 बेलछी थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव में शुक्रवार शाम एक 13 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में चर्चा और चिंता का माहौल है। मृतका की पहचान कबीरचक निवासी सोनी पासवान की पुत्री हांसो कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम परिवार के सदस्य घर के भीतर पहुंचे तो किशोरी को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद आनन-फा