विदिशा नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रेमिका के पिता की धमकी से परेशान युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती
कोतवाली के काछी कुआ मे रहने वाले 29 वर्षीय एक युवक मे शुक्रवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, परिजनों ने दोपहर 3 बजे जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर मे भर्ती कराया, जहा उसका इलाज किया जा रहा है। युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा एक युवती से प्रेम करता है। प्रेमिका के पिता को मिली उन्होंने अपनी बेटी का मोबाइल छीन लिया, साथ ही प्रेमी को फंसाने की धमकी दी थी।