आगरा: आगरा में भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया, मरीजों की देखभाल पर दिया जोर
Agra, Agra | Nov 15, 2024 आगरा में भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने आज जिला अस्पताल पहुंचकर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए । विधायक रानी पक्षालिका ने अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्होंने कई मरीजो से बात भी की । जिला अस्पताल में मौजूद मेडिकल स्टाफ से भी मरीज को दी जाने वाली चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली ।