आगरा: पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श केंद्र में दो जोड़ों को कराया गया एकजुट
Agra, Agra | Nov 14, 2024 पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है, जिसमें पारिवारिक विवादों और पति-पत्नी एवं पारिवारिक जनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों के संबंध में काउंसलिंग की जाती है, नियत विधि पर 12 जोड़े उपस्थित हुए, जिनमें से काउंसलर्स ने काउंसलिंग की और दो जोड़ों को एकजुट कराया, उनके परिवार को टूटने से बचाया।