करेड़ा: करेड़ा थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का किया खुलासा, दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक्स बरामद की
भीलवाड़ा में हो रही बाइक चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत करेड़ा थाना पुलिस ने चोरी की दो बाइक्स बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो बाइक भी बरामद की है।