मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार को गम्हरिया थाना में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष ने की, जिसमें सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में तकनीकी अनुसंधान, लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की, नियमित पेट्रोलिंग और गंभीर कांडों में त्वरित गिरफ्तारी की समीक्षा की गयी।