विष्णुगढ़: होलंग में 100 KVA के बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, 15 दिनों से अंधेरे में डूबे ग्रामीणों को मिली राहत
होलंग में 100 KVA के बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, 15 दिनों से अंधेरे में डूबे ग्रामीणों को मिली राहत। टाटीझरिया के होलंग ग्राम स्थित बीच टोला के ग्रामीणों को पिछले 15 दिनों से जारी बिजली की समस्या से आखिरकार मुक्ति मिल गई है। रविवार को टोले में 100 केवीए क्षमता वाले नए बिजली ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया गया।