भांडेर: ग्राम जौरी में जुए के अड्डे पर पंडोखर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹11,500 जब्त, मामला दर्ज
ग्राम जौरी में पंडोखर पुलिस ने दबिश देकर हार जीत का दाव लगाते हुए 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभीजुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मंगलवार शाम 05 बजे पंडोखर पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम जौरी में माता के मंदिर के पीछे दबिश दी और हारजीत का दाव लगाते 06 जुआरी गिरफ्तार किए।