नवाबगंज: देवा नगर पंचायत में कूड़ा जलाया जा रहा है, अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, मेले के कारण जमा हुआ कूड़ा
बाराबंकी जिले की देवा नगर पंचायत में देवा महोत्सव के बाद कूड़ा जलाया जा रहा है। यह ऐसे समय हो रहा है जब प्रशासन पराली जलाने वाले किसानों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है, लेकिन नगर पंचायत के इस कृत्य पर मौन है।महोत्सव समाप्त होने के बाद सफाई अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मी नहर किनारे और भयारा मार्ग पर कूड़े में आग लगाते देखे जा रहे हैं।