श्योपुर। शहर की चम्बल कॉलोनी में स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में वृहद शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सामर्थ्य प्रदर्शन हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, वही सास्ंकृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।