मांट: कस्बा मांट के मुख्य बाजार में अचानक गिरा सूखा पेड़, तीन वाहन हुए क्षतिग्रस्त
Mat, Mathura | May 25, 2026 कस्बा मांट के मुख्य बाजार में सोमवार की दोपहर दो बजे करीब इंटर कॉलेज के सामने एक विशालकाय नीम का सूखा पेड़ अचानक टूट कर गिर पड़ा, पेड़ के नीचे ही सुरीर बिजऊ निवासी डॉक्टर करण की बैगनार कार ख़डी थी पेड़ का भारी हिस्सा कार के पिछले हिस्से पर गिरने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, पेड़ के नीचे वृन्दावन निवासी बृजमोहन स्कूटर व मानसिंह की बाइक भी क्षतिग्रस हो गईं।