तारानगर: तारानगर में ब्लॉक स्तरीय सुरभि प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, भामाशाहों ने बढ़ाया शिक्षा का मान
शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय सुरभि प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम राजेन्द्र कुमार रहे, अध्यक्षता CBEO बबलेश शर्मा ने की।