जखनिया: यूपीटीईटी फर्जीवाड़ा, दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
यूपीटीईटी-2026 परीक्षा में देवकली स्थित हनुमान सिंह इंटर कालेज में बनाए गए केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने पहुँचे युवक को रामपुर मांझा पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।