बदायूं: बदायूं की कादरचौक पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | May 18, 2026 बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्त अजय पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम लालपुर थाना कादरचौक जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया गया। थाना कादरचौक पुलिस ने सोमवार तीन बजे के आसपास गिरफ्तार वांछित अभियुक्त अजय को कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया ।