मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर की पॉश कॉलोनी में दहेज और मारपीट का हाईवोल्टेज ड्रामा, ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला
मुजफ्फरनगर की पॉश कॉलोनी ए-टू-जेड में एक महिला ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर घर के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला शिल्पा ने पति अमित अहलावत पर शराब पीकर मारपीट करने और ससुराल वालों पर घर में न रखने का आरोप लगाया। धरने के दौरान ससुराल पक्ष ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।