सुल्तानगंज: नसोपुर के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
सुलतानगंज थाना क्षेत्र में भागलपुर–सुलतानगंज एनएच 80 मुख्य मार्ग पर नसोपुर के समीप मंगलवार रात करीब 8 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को इल