पूसा: गोपालपुर गांव में जमीनी मामले को लेकर एक व्यक्ति के साथ की गई मारपीट
गोपालपुर गांव के रहने वाले विमल कुमार सहनी ने बताया कि वे आज मवेशी का बथान बनवा रहे थे।उसी दौरान उनका भतीजा वहां पहुंचकर उस जमीन को अपना बताते हुए विवाद करने लगा एवं आक्रोशित होकर अपने चाचा को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।