पूसा: गंगोरा गांव में शादी के दौरान भोज को लेकर दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को छुड़ाने गए एक युवक के साथ हुई मारपीट
गंगोरा गांव के रहने वाले मोहम्मद जलील ने बताया कि उनके चचेरे भाई की पुत्री की शादी हो रही थी। भोज को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो रहा था। वहीं उनका पोता मोहम्मद नौशाद दोनों लोगों के बीच समझौता करने गए तो उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।