पूसा: मुक्तापुर गांव में जमीनी मामले को लेकर घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला के साथ की गई मारपीट, ₹2 लाख लेकर फरार हुआ बदमाश
मुक्तापुर गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला रीता देवी ने बताई कि उनके गोतिया से जमीनी मामले को लेकर एक साल से विवाद चल रहा है। उन्होंने बताई कि घर के आगे ताला लगा हुआ था। गोतिया पीछे से अपने परिजनों के साथ घर में घुसकर उन्हें मारपीट कर घर में रखे 2 लाख रुपया लेकर फरार हो गया। इस घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया जाएगा।