पूसा: मोरसंड हाई स्कूल के पास पिकअप की टक्कर से एक बच्चे की हुई मौत
पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके गोतिया में भाई लगने वाले बच्चे को पिकअप चालक ने टक्कर मार दिया। जख्मी हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।