बांका: मॉर्निंग पेट्रोलिंग पर निकले एसपी, बाजार व पार्कों का किया औचक निरीक्षण
Banka, Banka | Jun 16, 2026 जिले में आमजन की सुरक्षा को लेकर बांका पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह 6 बजे एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने मॉर्निंग पेट्रोलिंग के दौरान शहर के विभिन्न पार्कों और बाजारों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।