वाराणसी: अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर विनय तिवारी गिरफ्तार, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद वाराणसी पुलिस की कैंट थाने की टीम ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर विनय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।