पटियाली कस्बा में तूती-ए-हिंद, कव्वाली के जनक और महान सूफी कवि हजरत अमीर खुसरो का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। खुसरो की जयंती के अवसर पर ‘जश्न-ए-कव्वाली’ का भव्य आयोजन हुआ, यह कार्यक्रम अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्ष किरण यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें बॉलीवुड के कव्वाल साबरी ब्रदर्स ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।