उज्जैन ग्रामीण: ग्राम सोड़ग में नरवाई जलाने के दौरान आग लगने से किसान की मौत, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
ग्राम सोडंग में नरवाई जलाने के दौरान एक किसान की जलने से मौत हो गई। घटना रविवार की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना की सूचना मिलते ही भैरवगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई हालत में शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है।