ललितपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में नया मोड़, 20₹ के लालच देकर की गई थी हैवानियत
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में बीते लगभग 2 दिन पूर्व पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी ने, 7 वर्षीय मासूम को ₹20 का लालच देकर अपने घर में बुलाकर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया था। उक्त मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी को कठोरता सजा दिलाने की मांग की है।