द्वारका: भगोड़ा वांटेड बदमाश द्वारका जिले से हुआ गिरफ्तार
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने एक मामले में भगोड़ा चल रहे वांटेड को द्वारका से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमित माकन के रूप में हुई है। यह पीरबाबा रोड, ओम विहार का रहने वाला है। डीसीपी अंकित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इसे 10 साल पुराने उत्तम नगर थाना के मामले में द्वारका कोर्ट ने इसी साल भगोड़ा घोषित किया था।