राठ: इटौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों का कहना- शराब पीने का था लती
Rath, Hamirpur | Jun 30, 2026 राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत इटौरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 30 वर्षीय एक युवक ने अपने मकान के कमरे में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मंगलवार को मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।