इस्लामनगर अलीगंज: हैदरा गांव में तालाब में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक का माहौल
चंद्रदीप थाना क्षेत्र के कोल्हाना पंचायत स्थित हैदरा गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से तीन वर्षीय मासूम रामप्रवेश कुमार की मौत हो गई। वह प्रमोद मांझी का पुत्र था। स्थानीय लोगों ने 4 बजे बताया कि रामप्रवेश अपनी मां के साथ तालाब किनारे मंदिर के पास गया था, जहां अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।