Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

#YE AADMI KO KAHI DEKHE TO ES NUMBER PE CALL KARE ...9060915880 ...Ye aadmi bhula gye hai aur pta nahi kaha hai

Karpi, Arwal | Jul 1, 2026

MORE NEWS

📍 जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान — जिला प्रशासन आपके द्वार

🤝 जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।

📝 कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए 09 नागरिकों ने भूमि विवाद, भूमि मापी, बकाया मजदूरी, नगर परिषद, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याएँ रखीं। प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

✅ कलेर प्रखंड के अमीर बिगहा निवासी द्वारा बकाया मजदूरी भुगतान से संबंधित शिकायत पर श्रम अधीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

✅ अरवल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 14 एवं 16 में सीमांकन संबंधी शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं अंचलाधिकारी, अरवल को संयुक्त रूप से सीमांकन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

💬 जिला प्रशासन का संकल्प — हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान।

#Arwal #JanSamvad #JantaSeSakshatkar #DistrictAdministrationArwal #GoodGovernance #Bihar

📍 जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान — जिला प्रशासन आपके द्वार 🤝 जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। 📝 कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए 09 नागरिकों ने भूमि विवाद, भूमि मापी, बकाया मजदूरी, नगर परिषद, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याएँ रखीं। प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ✅ कलेर प्रखंड के अमीर बिगहा निवासी द्वारा बकाया मजदूरी भुगतान से संबंधित शिकायत पर श्रम अधीक्षक को नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया गया। ✅ अरवल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 14 एवं 16 में सीमांकन संबंधी शिकायत पर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं अंचलाधिकारी, अरवल को संयुक्त रूप से सीमांकन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। 💬 जिला प्रशासन का संकल्प — हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान। #Arwal #JanSamvad #JantaSeSakshatkar #DistrictAdministrationArwal #GoodGovernance #Bihar

Arwal, Bihar | Jul 6, 2026

📍 समाहरणालय, अरवल

🤝 "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा.प्र.से.) ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

जनता दरबार में दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि मापी, एलपीसी, पैक्स, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए।

📑 प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजीबद्ध कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परिवाद का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायसंगत निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है। जिला प्रशासन, अरवल आमजन की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

#Arwal #JanataDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #GoodGovernance #Bihar #DistrictAdministration #ArwalDistrict

📍 समाहरणालय, अरवल 🤝 "सबका सम्मान – जीवन आसान" पहल के तहत जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस (भा.प्र.से.) ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में दाखिल-खारिज, भूमि विवाद, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नाली-गली एवं सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि मापी, एलपीसी, पैक्स, मानदेय भुगतान, अनुग्रह अनुदान सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए। 📑 प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजीबद्ध कर संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक परिवाद का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं न्यायसंगत निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही सुशासन की पहचान है। जिला प्रशासन, अरवल आमजन की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील समाधान के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। #Arwal #JanataDarbar #SabkaSammanJeevanAasaan #GoodGovernance #Bihar #DistrictAdministration #ArwalDistrict

Arwal, Bihar | Jul 3, 2026

प्रेस विज्ञप्ति

बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अरवल में दिलाई गई सतर्कता शपथ

अरवल, 03 जुलाई 2026: बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर समाहरणालय परिसर, अरवल में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा  बैंस द्वारा की गई।

इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त एवं जनहितैषी प्रशासन की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली।

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को मजबूत करने में सतर्कता और नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन अरवल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़े तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा मिल सके।

जनसंपर्क कार्यालय
जिला प्रशासन, अरवल

प्रेस विज्ञप्ति बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अरवल में दिलाई गई सतर्कता शपथ अरवल, 03 जुलाई 2026: बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर समाहरणालय परिसर, अरवल में बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त एवं जनहितैषी प्रशासन की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ ली। जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को मजबूत करने में सतर्कता और नैतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाहरणालय के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन अरवल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान जन-जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज में भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़े तथा पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा मिल सके। जनसंपर्क कार्यालय जिला प्रशासन, अरवल

Arwal, Bihar | Jul 3, 2026

🎓📚 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए माननीय कुलाधिपति सह राज्यपाल महोदय का प्रेरणादायी संदेश

नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माननीय कुलाधिपति सह राज्यपाल महोदय ने उन्हें परिश्रम, अनुशासन एवं ज्ञानार्जन के पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया है।

आइए, इस प्रेरणादायी संदेश को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाएं और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।

#NewSession2026 #StudentMessage #HigherEducation #Bihar #EducationForAll

🎓📚 नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए माननीय कुलाधिपति सह राज्यपाल महोदय का प्रेरणादायी संदेश नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए माननीय कुलाधिपति सह राज्यपाल महोदय ने उन्हें परिश्रम, अनुशासन एवं ज्ञानार्जन के पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया है। आइए, इस प्रेरणादायी संदेश को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँचाएं और शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। #NewSession2026 #StudentMessage #HigherEducation #Bihar #EducationForAll

Arwal, Bihar | Jul 3, 2026

बिहार सरकार
समाहरणालय, अरवल
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)

प्रेस विज्ञप्ति

अरवल, दिनांक 25 जून, 2026

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन, युवाओं को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

जिला प्रशासन, अरवल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25 जून, 2026 को जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था।

जागरूकता रैली का शुभारंभ सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अरवल श्रीमती अतुल कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली जी ए  उच्च विद्यालय, अरवल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए इंडोर स्टेडियम, अरवल तक निकाली गई।

रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशामुक्त युवा, सशक्त भारत” तथा “स्वस्थ समाज की पहचान, नशामुक्त हो हिंदुस्तान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कैडेटों ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से रैली में सहभागिता करते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती अतुल कुमारी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में अपनी सहभागिता बढ़ाएं तथा एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

जिला प्रशासन, अरवल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, रैली, शपथ ग्रहण, जनसंवाद एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आयोजित यह जागरूकता रैली समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, शिक्षकगण, भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेट तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी
अरवल

बिहार सरकार समाहरणालय, अरवल (जिला जन सम्पर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति अरवल, दिनांक 25 जून, 2026 नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन, युवाओं को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश जिला प्रशासन, अरवल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 25 जून, 2026 को जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था। जागरूकता रैली का शुभारंभ सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, अरवल श्रीमती अतुल कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रैली जी ए उच्च विद्यालय, अरवल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए इंडोर स्टेडियम, अरवल तक निकाली गई। रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशामुक्त युवा, सशक्त भारत” तथा “स्वस्थ समाज की पहचान, नशामुक्त हो हिंदुस्तान” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। इस अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कैडेटों ने अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण तरीके से रैली में सहभागिता करते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्रीमती अतुल कुमारी ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों में अपनी सहभागिता बढ़ाएं तथा एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। जिला प्रशासन, अरवल द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम, रैली, शपथ ग्रहण, जनसंवाद एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी कड़ी में आयोजित यह जागरूकता रैली समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश देने में महत्वपूर्ण साबित हुई। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, शिक्षकगण, भारत स्काउट एवं गाइड के कैडेट तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अरवल

Arwal, Bihar | Jun 25, 2026