हरदोई: जयपुरिया स्कूल में अभिभावकों और बच्चों के मध्य आयोजित हुआ फ्रेंडली क्रिकेट मैच
Hardoi, Hardoi | Jan 27, 2024 जयपुरिया स्कूल में अभिभावकों और बच्चों के मध्य फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या लीना सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर फ्रैंडली मैच का शुभारंभ किया। बच्चों की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। जिसमें अभिभावकों की टीम ने शानदार बैटिंग का परिचय देते हुए निर्धारित 8 ओवर में 167 रन का विशाल स्कोर बनाया।