हरदोई: कांग्रेस नेताओं ने निकाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गाँधी के संकल्प के साथ समूचा देश साथ
Hardoi, Hardoi | Jan 27, 2024 हरदोई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में पिहानी ब्लॉक व नगर में न्याय यात्रा का निकाली गई है। जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा शामिल हुए। जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा ने कहा कि देश की आम आवाम को न्याय का हक दिलाने के लिए राहुल गाँधी के संकल्प के साथ समूचा देश एकजुट होकर खड़ा है।