हरदोई: सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में पी०डी०ए० पखवाड़ा का होगा आयोजन
Hardoi, Hardoi | Jan 27, 2024 सपा जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय पर बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में पी०डी०ए० पखवाड़ा का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने हेतु जिला संगठन के दो-दो पदाधिकारियों को विधान सभा क्षेत्र आवंटित कर जन पंचायत लगाने हेतु नामित किया गया है।