🔳राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पद्मश्री श्री मोहन नागर का कटनी में हुआ आत्मीय स्वागत
🔳मझगवां स्थित एम फार सेवा आश्रम छात्रावास में छात्रों से किया संवाद
🔳कटनी - मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पद्मश्री मोहन नागर के कटनी प्रवास के दौरान उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। शहर के महारानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल के नेतृत्व में विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र तथा बड़वारा में विकासखंड समन्वयक नंदिनी वाटिया के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्थाओं, नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं एवं छात्र-छात्राओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्री नागर ने उपस्थित प्रतिनिधियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात वे बड़वारा विकासखंड के मझगवां स्थित एम फार सेवा आश्रम पहुंचे, जहां छात्रावास के बच्चों द्वारा उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
यहां आयोजित कार्यक्रम में श्री नागर ने छात्रावास के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्या के माध्यम से अपनी योग्यता विकसित कर जन्मभूमि, कर्मभूमि एवं मातृभूमि की सेवा करने का संकल्प लेने हेतु प्रेरित किया। साथ ही लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अध्ययन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान एम फार सेवा संस्थान परिसर में पौधारोपण करते हुए आम का पौधा रोपित किया गया। इसके पश्चात श्री नागर उमरिया जिले में आयोजित जन अभियान परिषद के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
इस अवसर पर जबलपुर संभाग समन्वयक रवि प्रसाद बर्मन, जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह केशवाल, विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र, एम फार सेवा संस्थान से देवाशीष चतुर्वेदी, राम लखन चौधरी, रामानुज पांडेय, संत कुमार सेन सहित नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026