फारबिसगंज: फारबिसगंज पुलिस ने जोगबनी फारबिसगंज रोड पर छापेमारी कर 20 बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
फारबिसगंज पुलिस ने फारबिसगंज जोगबनी सड़क मार्ग पर छापेमारी कर 20 बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. फारबिसगंज थानाध्यक्ष ने गुरुवार को 1 बजे पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया. उन्होंने बताया की गुप्त सूचना पर कारवाई की गई. इस मौके पर मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.