फारबिसगंज: फारबिसगंज प्रखंड के कुशमाहा किरकिचिया पंचायत में खेल मैदान का शिलान्यास किया गया
फारबिसगंज प्रखंड के कुशमाहा पंचायत में मनरेगा के तहत खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को 11 बजे किया गया. प्रखंड के सुदूर क्षेत्र कुशमाहा, किरकिचिया पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशमाहा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कार्य का शिलान्यास मुखिया पूजा कुमारी आदि की अगुआई में किया गया.