खैरथल: भिवाड़ी-खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में भीषण आग, बड़ा हादसा टल गया
राजस्थान के भिवाड़ी-खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार देर रात श्री विजय इंडस्ट्रीज ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। ज्वलनशील कच्चे माल के कारण आग तेजी से फैलकर पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले गई। घटना के समय उत्पादन बंद था, जिससे कोई मजदूर अंदर नहीं था और बड़ी जनहानि टल गई।