हरदा: तेंदूपत्ता फड़ों में गड़बड़ी के आरोप, भारत आदिवासी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
Harda, Harda | May 19, 2026 हरदा जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान मजदूरों के साथ हो रही कथित अनियमितताओं को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोला है। पार्टी प्रतिनिधियों ने जिला वन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तेंदूपत्ता फड़ों पर हो रही गतिविधियों की जांच कराने और मजदूरों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।