खड़गपुर: डंगरी बिलिया पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
शामपुर पुलिस ने मंगलवार 1:45 pm डंगरी बिलीया पुल के नीचे से क्षत विक्षत स्थिति में एक अज्ञात महिला महिला का शव बरामद किया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिली की डंगरी बिलिया पुल के नीचे एक महिला का शव तैर रहा है। सूचना के आलोक में शव को बाहर निकाला गया। प्रतीत हो रहा था कि यह बहुत दिनों से पानी में था।