खड़गपुर: भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट सह प्रदेश प्रवक्ता ने खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र में चलाया सदस्यता अभियान
हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के बरुई, तेघडा, कैथी ,बिनलपुर सहित तारापुर विधानसभा एवं जमालपुर विधानसभा अंतर्गत कई गांव में भाजपा की ओर से सोमवार 1:30 बजे दिन में सदस्यता अभियान चलाया गया ।वहीं सदस्यता अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय मीडिया पैनल लिस्ट सह प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव ने की। सदस्यता अभियान गांव के घर-घर घूम कर चलाया गया।