खड़गपुर: गंगटा थाना पुलिस ने दरियापुर और तेतरिया गांव से अलग-अलग मामलों में 3 नामजद वारंटियों को किया गिरफ्तार
गंगटा थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले के तीन नामजद वारंटी को सोमवार को 11:00 बजे दिन में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर गांव निवासी सुनिल कमार यादव एवं वीरेंद्र यादव जबकि तेतरिया गांव निवासी विक्की यादव को गिरफ्तार किया गया है तीनों अलग-अलग मामले में नामजद है ।