बेड़ियां पुलिस ने किसानों के खेतो से मोटर पंप चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने एक मोटर पंप के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी आर एस ठाकुर ने मंगलवार शाम पांच बजे जानकारी देते हुए बताया कि 23 मई 2026 को थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि किन्ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा 21 व 22 मई की दरमियानी रात्री मे उनके खेत ग्राम अम्बा से मोटर पंप चोरी किए गए है।