मेरठ: ललिता गौतम हत्याकांड पर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने दम से की मुलाकात, लाठी चार्ज की घटना की जांच की मांग की
Meerut, Meerut | Jul 11, 2026 मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड के बाद प्रदर्शनकारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। सपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई।