आरा: अगड़े जाती को वोट देने से नाराज पड़ोसी ने युवक को गोली मारी, गोली मारने का आरोप कौशल महतो पर, घटना पवना की है
Arrah, Bhojpur | May 27, 2026 पवना थाना क्षेत्र के पवना में एक युवक को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया है।जख्मी युवक का नाम दिवाकर कुशवाहा बताया गया है।गोली मारने के आरोप गांव के ही कौशल महतो पर लगा है। जख्मी को इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में मौके पर पंचायत के मुखिया मंटू सिंह भी मौजूद रहे।