डिंडौरी: पारापानी गांव के काली मंदिर परिसर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल सेवा केंद्र का शुभारंभ
डिंडौरी जिले के पारा पानी गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत काली मंदिर परिसर में जल सेवा केंद्र(प्याऊ) कल शनिवार सुबह 10:30 बजे मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सदस्य और जनप्रतिनिधि ने फीता काटकर शुभारंभ किया । गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए राहगीरों को शीतल पेयजल की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में जल सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया ।