बक्सर वरीय उप समाहर्ता आलोक नारायण वत्स की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में पंचायत खेल क्लब के अध्यक्ष, सचिव और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की संयुक्त बैठक शनिवार को अपराह्न 3:00 बजे हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा पंचायत स्तरीय खेल क्लबों को सुचारू रूप से संचालित करना था। पंचायत खेल क्लब का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारना है।