बिल्सी: भारतीय हलधर किसान यूनियन के लोगों ने 5 सूत्री मांग करते हुए बिल्सी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दिया ज्ञापन
Bilsi, Budaun | May 2, 2026 बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिल्सी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी (डीएम) अवनीश राय को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी भी की। यूनियन के जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया कि इस समय बिजली कटौती के कारण किसानों की मक्का की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है।