मोहनपुर: रिखिया के बीच गड़ा गांव में आपसी रंजिश के कारण एक व्यक्ति को धारदार हथियार से मार कर किया गंभीर रूप से घायल
रिखिया के बीच गड़ा गांव में शुक्रवार सुबह 10:00 बजे आपसी रंजिश के कारण एक व्यक्ति को धार-दार हथियार से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में जारी है घायल सुधीर राय के परिजनों ने बताया कि किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा चल रहा था इसी तरह एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से सुधीर राय पर हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।