तुलसीपुर: देवीपाटन शक्ति पीठ तुलसीपुर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की 24वीं पुण्यतिथि पर राम कथा में श्रद्धालु जुट रहे हैं
देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में ब्रह्मलीन महंत महेंद्र नाथ की 24 वी पुण्यतिथि पर राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार शाम 6 बजे राम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर 9 बजे आरती में भाग लिया। तुलसीपुर नगर व बलरामपुर मुख्यालय से भी भारी संख्या में श्रद्धालु राम कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं, संत सम्मेलन के साथ 22 नवंबर को राम कथा का समापन होगा।