तुलसीपुर: पचपेड़वा पुलिस टीम ने नाबालिका को बहला-फुसला कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा रविवार दोपहर 2:00 बजे थाना स्थानीय पर पंजीकृत पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त काशीराम गौतम पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल गौतम निवासी ग्राम जुड़ीकुइंया थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय बलरामपुर रवाना किया गया ।